नवादा: गैस कालाबाजारी पर सख्त एक्शन
नवादा: गैस कालाबाजारी पर होगी सख्ती
पटना/नवादा (बिहार): नवादा जिले के प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य सचिव श्री के. सेंथिल कुमार (IAS) ने बुधवार को जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और उपलब्धता को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
पारदर्शिता के लिए कड़े निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में एसीएस ने निर्देश दिया कि:
-
दंडाधिकारियों की तैनाती: सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएं ताकि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी रहे।
-
समय पर आपूर्ति: उपभोक्ताओं को बिना किसी देरी के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।
-
अफवाहों पर रोक: गैस की किल्लत को लेकर गलत अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर प्रशासन सख्त नजर रखे।

आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा
एसीएस ने जिले में गैस के वर्तमान स्टॉक, बैकलॉग (लंबित ऑर्डर), कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और ‘दीदी की रसोई’ व सरकारी हॉस्टलों में हो रही आपूर्ति की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
रिपोर्ट: जया कुमारी,पटना(बिहार)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

