Mumbai : उर्वशी रौतेला का ट्रेंड या प्रियंका चोपड़ा का ट्विस्ट? क्या प्रियंका चोपड़ा ने दोहराया उर्वशी रौतेला का कान्स मोमेंट?

मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लोबल रेड कार्पेट पर जब फैशन की बात होती है, तो हर डिटेल मायने रखती है। खासतौर पर वह एक्सेसरी जो पूरे लुक को परिभाषित कर दे।

उर्वशी रौतेला ने प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने बोल्ड और ड्रामेटिक क्लच के साथ ऐसा ही एक स्टाइल मोमेंट क्रिएट किया था। उनका यह यूनिक एक्सेसरी पीस न सिर्फ उनके कॉउचर एंसेंबल का हाइलाइट बना, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

अब चर्चा ने नया मोड़ तब लिया जब ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक मिलते-जुलते स्टेटमेंट क्लच के साथ नजर आईं। इसके बाद फैशन वर्ल्ड में तुलना शुरू हो गई—क्या यह महज़ संयोग है या स्टाइल इंस्पिरेशन?

फैशन इंडस्ट्री में ट्रेंड्स का ओवरलैप आम है, लेकिन उर्वशी का कान्स क्लच पहले ही एक यादगार मोमेंट बन चुका था। यही वजह है कि मौजूदा बहस ने उनके रेड कार्पेट लुक को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। अब सवाल यह नहीं कि किसने क्या पहना—बल्कि यह है कि किसने उसे ज्यादा प्रभावशाली तरीके से कैरी किया।

(मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित “मिस इन्वर्शिया” और “मिस्टर इन्वर्शिया” प्रतियोगिता का आयोजन पूरे उत्साह और भव्यता के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: