जबरन वसूली मामले में मुंबई पुलिस को मिली सचिन वाजे की हिरासत
बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को मुंबई की एक विशेष अदालत ने हिरासत में लेने की अनुमति दे दी है।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने व्यवसायी बिमल अग्रवाल द्वारा गोरेगांव पुलिस स्टेशन में उनके और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ दर्ज रंगदारी के मामले की जांच के लिए सचिन वाजे की हिरासत की मांग के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
सुल्तानपुर से अत्रि कुमार पाठक की रिपोर्ट !
