Mumbai : हरित भविष्य की ओर नाशिक की ऐतिहासिक छलांग

मुंबई, की खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

मुंबई (अनिल बेदाग) : महाराष्ट्र के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र नाशिक ने अब पर्यावरणीय वित्त के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है।

नाशिक महानगरपालिका ने अपने पहले ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के सार्वजनिक इश्यू की घोषणा कर दी है। ₹1,000 अंकित मूल्य वाले ये रेटेड, सूचीबद्ध, कर योग्य, अनसिक्युअर्ड और गैर-परिवर्तनीय ग्रीन बॉन्ड डिबेंचर के स्वरूप में हैं, जिनमें ₹125 के 8 पृथक रूप से हस्तांतरणीय एवं प्रतिदेय मूल भाग शामिल हैं।

इश्यू 25 फरवरी 2026 को खुलेगा और 2 मार्च 2026 को बंद होगा। बेस इश्यू साइज़ ₹100 करोड़ है, जिसे ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प सहित ₹200 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है। निवेशकों के लिए 8.05% वार्षिक कूपन दर (छमाही देय) और 8.20% तक का प्रभावी यील्ड आकर्षण का केंद्र है।

इश्यू से जुटाई गई राशि मुकाणे जल आपूर्ति योजना विस्तार, नए जल शोधन संयंत्र और सिंहस्थ कुंभ हेतु जल संरचना विकास जैसी परियोजनाओं में निवेश की जाएगी।

ग्रीन बॉन्ड फ्रेमवर्क की समीक्षा केयर एनालिटिक्स एंड एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने की है, जो सेबी और आईसीएमए ग्रीन बॉन्ड प्रिन्सिपल्स 2025 के अनुरूप है। यह पहल नाशिक को सतत विकास और स्मार्ट शहरी वित्त के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने जा रही है।

(मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Mumbai : खिलौनों की दुनिया से पूंजी बाजार में उतरी स्ट्राइडर्स इम्पेक्स, 26 फरवरी से खुलेगा स्ट्राइडर्स इम्पेक्स का आईपीओ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: