Mumbai : बासमती की खुशबू से बाजार तक: ‘एरोप्लेन’ ब्रांड की बड़ी छलांग
बासमती की खुशबू से बाजार तक: ‘एरोप्लेन’ ब्रांड की बड़ी छलांग
“बासमती की खुशबू, निवेश का मौका: ‘एरोप्लेन’ आईपीओ खुलने को तैयार”
मुंबई (अनिल बेदाग): बासमती चावल और एफएमसीजी सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी अमीरचंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड अब पूंजी बाजार में नई उड़ान भरने को तैयार है।
कंपनी का ₹4,400 मिलियन (करीब ₹440 करोड़) का आईपीओ 24 मार्च 2026 को खुलेगा और 27 मार्च 2026 तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 23 मार्च को लगेगी।
₹201 से ₹212 प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसका मुख्य उद्देश्य वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करना और कॉर्पोरेट विस्तार को गति देना है। निवेशक न्यूनतम 70 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी की खासियत इसकी पूरी तरह इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन है—खरीद से लेकर प्रोसेसिंग और मार्केटिंग तक। “एरोप्लेन” ब्रांड के तहत कंपनी बासमती के साथ-साथ आटा, मैदा, सूजी, बेसन, नमक और चीनी जैसे रोजमर्रा के उत्पाद भी पेश करती है।
करीब 100 ट्रेडमार्क और वैश्विक बाजार में मजबूत उपस्थिति के साथ, कंपनी अब आईपीओ के जरिए अपने विस्तार को नई ऊंचाई देने की रणनीति पर काम कर रही है।
(मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
