मुख्यमंत्री की सामुहिक निर्धन कन्या विवाह 16 को, 54 कन्याओं का होगा सामुहिक विवाह !
श्री शिरडी साई सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में इस बार मुख्यमंत्री की सामुहिक निर्धन कन्या विवाह योजना में 16 दिसम्बर को 54 कन्याओं का सामुहिक विवाह गांधी उद्यान में होने जा रहा है।
ट्रस्ट के सेवादार पंडित सुशील पाठक ने बताया कि ट्रस्ट इस बार 8 वीं बार यह आयोजन करने जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष में 2012 में 2013 में 2015 में 2016 में 2017 में कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है। वर्ष 2015, में प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक भी इस कार्यक्रम में पधार चुके है। इस विवाह में मुख्यमंत्री की सामुहिक विवाह योजना में दिए जाने वाले लाभों के अलावा भी उनका ट्रस्ट अपनी तरफ से शादी का अन्य सामान दे रहा है। इसके अलावा उनका ट्रस्ट बच्चों की पढ़ाई, गरीबों को भोजन, कैंप लगाकर बच्चों को सिलाई, कढ़ाई, नृत्य आदि सिखाया जाता है। इस उनका ट्रस्ट 49 हिन्दू और 5 मुस्लिम कन्याओं का विवाह करा है। इस आयोजन को लेकर शुक्रवार को मंदिर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इस दिन होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अशरफी लाल, हितेश पाठक, दिनेश मिश्रा, सुरेश अग्रवाल, राजन सैनी आदि मौजूद थे।