उधम सिंह नगर(मोहम्मद शीराज़ ख़ान)- ज़िलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल के माध्यम से जनपद के चिकित्सा अधीक्षको से अबतक कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज़ की प्रगति की गहनता से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होने चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिये कि शुक्रवार को सभी अपने-अपने क्षेत्र में अभियान के तहत वैक्सीनेशन का कार्यक्रम करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सभी चिकित्सा अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में आईइसी, सोशल मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों, एनजीओ के माध्यम से वृह्दरूप से प्रचार प्रसाार करते हुये अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिये प्रेरित करें।
उन्होने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रथम डोज़ हेतु अभी भी कुछ लोग छुटे है उन स्थानों पर अपने स्तर से विशेष प्रयास करते हुये वैक्सीनेशन को शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित चिकित्सकों को निर्देश दिये कि उप ज़िलाधिकारी, बीडीओ से समन्वय बनाते हुये वैक्सीनेशन के अभियान को सफ़ल बनाये व अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाये। उन्होने आम लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज़ लगा ली है वे लोग दूसरी डोज़ अपने नज़दीकी वैक्सीनेशन सेन्टर में जाकर अवश्य लगवाये ताकि हम सभी सुरक्षित रह सकते हैं।
राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…
Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…
गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…
एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…
गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…
हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…