‘कातिल नहीं… आशिक हूं!’ गुलाब, जुनून और आग भरी निगाहों के साथ शाहरुख खान का ‘किंग’ अवतार
‘कातिल नहीं… आशिक हूं!’ गुलाब, जुनून और आग भरी निगाहों के साथ शाहरुख खान का ‘किंग’ अवतार
होंठों पर गुलाब, आंखों में आग और अंदाज में इश्क! ‘किंग’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया शाहरुख का क्रेज
एक तरफ इश्क, दूसरी तरफ इंतकाम! ‘किंग’ के नए पोस्टर में शाहरुख खान का खूंखार और रोमांटिक अंदाज
मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपने अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का नया दमदार पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। पोस्टर में शाहरुख का अंदाज जितना रोमांटिक है, उतना ही खतरनाक और रहस्यमयी भी नजर आता है।
होंठों के बीच गुलाब दबाए और आंखों में आग लिए शाहरुख का यह नया लुक उनके किरदार के कई अनकहे पहलुओं की झलक देता है। ‘कातिल नहीं… आशिक हूं…’ जैसी दिलचस्प टैगलाइन फिल्म के रोमांस, एक्शन और जुनून से भरे संसार को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देती है। उनका यह अंदाज इशारा करता है कि ‘किंग’ में प्यार और खतरनाक टकराव का अनोखा मेल देखने को मिल सकता है।
फिल्म के नए पोस्टर में शाहरुख की लार्जर-दैन-लाइफ स्क्रीन प्रेजेंस साफ झलकती है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तथा मरफ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब दर्शकों को बड़े पर्दे पर शाहरुख के इस नए अवतार का इंतजार है।
Recent Posts
- All Rights News
- Delhi
- India
- Uttar Pradesh
- अन्य खबरें
- राजनीति
- राष्ट्रीय
राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…
- All Rights News
- Delhi
- India
- Uttar Pradesh
- अन्य खबरें
- राष्ट्रीय
Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…
- All Rights News
- India
- Mumbai
- अन्य खबरें
- बॉलीवुड
- मनोरंजन
- राष्ट्रीय
- लाइफ-स्टाइल
गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…
- All Rights News
- India
- Mumbai
- अन्य खबरें
- एंटरटेनमेंट
- बॉलीवुड
- मनोरंजन
- राष्ट्रीय
- लाइफ-स्टाइल
एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…
- All Rights News
- India
- Mumbai
- अन्य खबरें
- राष्ट्रीय
गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…
- All Rights News
- India
- अन्य खबरें
- राष्ट्रीय
- हरियाणा
हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…