बरेली/बदायूं: जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में घटी घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बरेली रेंज, अजय कुमार साहनी (@ipsajaysahni) ने उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
अधिकारियों संग उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बैठक के दौरान डीआईजी अजय कुमार साहनी ने घटना से जुड़े तमाम पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने जांच की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की हिदायत भी दी गई।
डीआईजी ने जारी की आधिकारिक वीडियो बाइट घटना के संबंध में स्थिति को स्पष्ट करने और अफवाहों पर विराम लगाने के उद्देश्य से डीआईजी बरेली ने मीडिया को आधिकारिक वीडियो बाइट (Video Byte) जारी की। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि पुलिस मामले में पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)
राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…
Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…
गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…
एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…
गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…
हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…