प्रवासी मजदूर पैदल चलने के लिए मजबूर नही सरकार ने ट्रेनों और बसों की व्यवस्था की है: संतोष गंगवार
केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि देश के अब कोई भी प्रवासी मज़दूर पैदल चलने के लिए मजबूर नही केंद्र और राज्य सरकारों ट्रेनों और बसों की जो व्यवस्था की है उससे अब प्रवासी मज़दूरों को पैदल नही चलना पड़ रहा है।
ज्ञात हो कि लाखों की संख्या में प्रवासी मज़दूर अपने घरों के लिए पलायन कर रहे थे पर सरकार की और से उन्हें घरों तक पहुचाने के लिए बेहतर इंताज़म किये गए हैं।उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं दिल्ली हाइवे का मुआयना किया है और अब मज़दूर पैदल नही चल रहे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बात से इनकार नही की लोग बेरोजगार हुए हैं पर सरकार इस ओर भी ध्यान दे रही।
बसपा सुप्रीमो मायावती के सरकार के पक्ष में बयान दिए जाने पर उन्होंने कहा कि जो राजनैतिक दल सरकार की सक्रियता को समझ रहे हैं वह सरकार के साथ खड़े हैं।
बाइट-संतोष गंगवार(केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंन्त्री भारत सरकार)