100 से ज्यादा फर्जी मुद्रा लोन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

लखनऊ, 15 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से मुद्रा लोन दिलाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। Uttar Pradesh Special Task Force (एसटीएफ) ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, लखनऊ की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आमिर अहसन (31 वर्ष) को आईआईएम रोड, थाना मड़ियांव क्षेत्र से सुबह 11:40 बजे गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों और कुछ बैंक कर्मियों की मिलीभगत से लोगों के आधार और पैन कार्ड पर लगी तस्वीरों को एडिट कर फर्जी कंपनियां तैयार करता था। इसके बाद उन दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों से मुद्रा लोन स्वीकृत कराए जाते थे। पीड़ितों को लंबे समय तक इस फर्जीवाड़े की जानकारी नहीं होती थी, लेकिन महीनों बाद उनके मोबाइल पर ईएमआई बकाया के संदेश आने पर ठगी का खुलासा होता था। 

एसटीएफ की जांच में यह भी पता चला है कि अब तक 100 से अधिक व्यक्तियों, फर्मों और कंपनियों के नाम पर करोड़ों रुपये के लोन फर्जी तरीके से स्वीकृत कराए गए। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, तीन क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चार लग्जरी वाहन (इननोवा क्रिस्टा-02, एक्सयूवी-500-01, सियाज-01) और ₹730 नगद बरामद किए गए हैं।

इस मामले में थाना साइबर क्राइम, लखनऊ में आईपीसी की धाराएं 419, 420, 465, 467, 468, 471 तथा आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य सदस्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच में जुटी है।

ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

साहस, रणनीति और सफलता- तीन महिला उद्यमियों की प्रेरक कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: