Bihar News – बाढ़ पीड़ित किसानों को बड़ी राहत- CM नीतीश ने 2 लाख किसानों के खातों में भेजे 113 करोड़ रुपये

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत, वर्ष 2025 में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ एवं मोन्था तूफान के कारण हुई फसल क्षति के लिए 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानों को 100 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से रिमोट दबाकर अंतरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इस राशि का उपयोग आगामी फसलों के लिए कर सकेंगे। कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है। राज्य सरकार सभी बाढ़ पीड़ित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। हमलोग किसानों की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमारा मानना है कि राज्य के खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला अधिकार है।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 2025 में भारी वर्षा से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान से राज्य के 13 जिलों यथा बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गयाजी, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में काफी फसल क्षति हुयी थी। इन जिलों के 53 प्रखंड और 493 पंचायत के किसान प्रभावित हुये थे। जिसके लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति अनुदान दिया जा रहा है। कृ षि विभाग द्वारा सभी प्रभावित जिलों के किसानों से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किया गया तथा जिलों द्वारा इसका सत्यापन किया गया। आज 2 लाख 2 हजार किसानों को 113 करोड़ 16 लाख रूपये सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, कृषि विभाग के निदेशक श्री सौरभ सुमन यादव सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: सुनील कुमार,
पटना(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

उत्तर भारत को बड़ी सौगात- ‘इंडिया चिप’ सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास, पीएम मोदी वर्चुअली जुड़े

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: