STF UP की बड़ी कार्रवाई- अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, कोकीन-गांजा-अफीम बरामद

लखनऊ | 6 फरवरी 2026,

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कोकीन, गांजा, अफीम, आर्मिफ गांजा, नकद धनराशि और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से विभिन्न माध्यमों से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली से अवैध मादक पदार्थों की खेप लखनऊ लाई जा रही है, जिन्हें स्कूल-कॉलेज के बच्चों और युवाओं को सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास नाका लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
राजकुमार उर्फ टीका उर्फ छोटेलाल – निवासी चांदन हेला, थाना सहेली जौनपुर, हाल पता सादिक दिल्ली
राजकुमार पुत्र कमलेश कुमार – निवासी चांदन हेला, छतरपुर, थाना सहेली जौनपुर
सैयद दावर अली पुत्र सैयद हसन अली – निवासी मस्जिद खान अली खां के पास, थाना हजरतगंज, लखनऊ
अमितकुमार उर्फ राज पुत्र अनिल कुमार श्रीवास्तव – निवासी LIG-B-111, रामगंगा ताल, गोरखपुर
प्रमोद सिंह पुत्र गुरमीत सिंह – निवासी आर्य नगर, थाना नाका, लखनऊ
बरामदगी
17 ग्राम अवैध कोकीन
02 किलोग्राम अवैध गांजा
1.5 किलोग्राम अवैध अफीम
200 ग्राम आर्मिफ गांजा
₹8,000 नकद
05 अदद मोबाइल फोन

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे नशे की खेप दिल्ली से लाकर लखनऊ में ऊँचे दामों पर बेचते थे। गिरोह द्वारा स्कूल-कॉलेज, पीजी, हॉस्टल और भीड़भाड़ वाले इलाकों को खास तौर पर निशाना बनाया जाता था। मादक पदार्थों की सप्लाई सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए की जाती थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हजरतगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में मु.अ.सं. 10/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/21/60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: