वाराणसी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल लखनऊ |
एक लाख के पुरस्कार घोषित अपराधी (1)
लखनऊ,
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाराणसी जनपद में एसटीएफ वाराणसी इकाई ने थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के कुख्यात अपराधी बनारसी यादव उर्फ छोटा यादव को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। अपराधी पर ₹1,00,000 का इनाम घोषित था। मुठभेड़ 03 फरवरी 2026 की रात लगभग 2:15 बजे थाना चोलापुर क्षेत्र अंतर्गत सिरसा गांव स्थित उपकेंद्र के पास हुई, जहां एसटीएफ टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
घायल बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि बनारसी यादव का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है और उसके खिलाफ गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली समेत विभिन्न जनपदों में हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 22 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2002 से लेकर 2025 तक वह कई जघन्य वारदातों में शामिल रहा है, जिनमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले भी शामिल हैं। वर्ष 2015 में गाजीपुर पुलिस द्वारा उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था, जबकि 21 अगस्त 2025 को कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा उसे पकड़ने पर ₹1,00,000 के इनाम की घोषणा की गई थी।
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। इस अभियान में एसटीएफ वाराणसी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

