STF का बड़ा एक्शन- ₹50 हजार का इनामी गैंगस्टर रितिक सिंह उर्फ बिल्लू हरियाणा से गिरफ्तार
लखनऊ/गोंडा।
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है। जनपद गोंडा के थाना परसपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में ₹50,000 का इनामी घोषित अभियुक्त रितिक सिंह उर्फ बिल्लू को STF ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी 06 फरवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे हरियाणा के यमुनानगर जनपद अंतर्गत थाना शहर जगाधरी क्षेत्र स्थित पीठके ब्रदर्स फैक्ट्री, राजावाला बाग, देवी भवन मंदिर के पीछे से की गई।
अभियुक्त का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त रितिक सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र नन्दपाल सिंह, निवासी ग्राम काली सिंह पुरवा, मजरे खोडेरे, थाना परसपुर, जनपद गोंडा का रहने वाला है। उसका हाल पता यमुनानगर (हरियाणा) बताया गया।
STF की कार्रवाई
एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत STF की टीम को सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त हरियाणा में छिपा हुआ है।
सूचना के आधार पर STF टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।
पूछताछ में अहम खुलासे
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों मतलान सिंह, रिज़वान, सनी, योगेश और अंकित के साथ मिलकर हरियाणा के यमुनानगर और धर्मनगर क्षेत्रों में शराब व बीयर की दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी का माल आपस में बांट लिया जाता था।
एक अन्य चोरी की वारदात के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के खिलाफ थाना परसपुर, जनपद गोंडा में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें IPC की धारा 305, 317(2), 324(2), 331(4), 313 सहित गैंगस्टर एक्ट शामिल है।
गिरफ्तार अभियुक्त को थाना परसपुर में दर्ज मु0अ0सं0 486/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
₹50 हजार का इनामी गौ-तस्कर खलील STF के हत्थे चढ़ा दिल्ली–कोलकाता हाईवे से चंदौली में हुई गिरफ्तारी
