STF की बड़ी कार्रवाई- ₹50 हजार का इनामी बदमाश आकाश यादव गिरफ्तार, कई जिलों में लूट की वारदातों में था वांछित

लखनऊ/गोंडा,
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF ने ₹50,000 के इनामी और शातिर अपराधी आकाश यादव उर्फ बच्चा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त लंबे समय से लूट, चेन स्नैचिंग और मोबाइल छिनैती जैसी संगीन वारदातों में वांछित था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश यादव उर्फ बच्चा यादव निवासी देवचौरा, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। STF ने उसे 01 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:10 बजे कटरा रेलवे स्टेशन के सामने, थाना नवाबगंज क्षेत्र, जनपद गोंडा से गिरफ्तार किया।

विशेष सूचना पर हुई गिरफ्तारी
STF को इनामी बदमाश के इलाके में मौजूद होने की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित था और काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
शातिर अपराधी,

कई जिलों में फैला था आतंक
पूछताछ में सामने आया है कि आकाश यादव एक सक्रिय आपराधिक गैंग का सदस्य है और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लूट व छिनैती की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। बाइक सवारों को निशाना बनाकर चेन और मोबाइल लूटना उसकी मुख्य कार्यप्रणाली रही है।

लंबा आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के खिलाफ गोंडा, बहराइच समेत अन्य जिलों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया था।

आगे की कार्रवाई जारी
STF द्वारा अभियुक्त को स्थानीय थाना नवाबगंज, जनपद गोंडा को सौंप दिया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और अपराध नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: