Mumbai : वीडोल ने क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

मुंबई (अनिल बेदाग) : टाइड वाटर ऑयल कंपनी (इंडिया) लिमिटेड की ओर से भारत की अग्रणी लुब्रिकेंट ब्रांडों में से एक वीडोल ने क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है यह नयी साझेदारी वीडोल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि कंपनी अपने ब्रांड की उपस्थिति को बढ़ाना और संपूर्ण भारत में अपनी बाजार स्थिति को मजबूत करना चाहती है।
वीडोल ब्रांड के पास 70 से अधिक देशों के बाजारों के साथ जुड़ाव का एक समृद्ध और लगभग सौ साल पुरानी विरासत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘पेशेवरों की पसंद’ के रूप में स्थापित वीडोल, दुनियाभर में वर्कशॉप बिरादरी के बीच एक प्रमुख स्थान रखता है।
उद्योग में सम्मानित और विश्वसनीय वीडोल, ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट (रिटेल) और संस्थागत (बी2बी) दोनों क्षेत्रों के लिए लुब्रिकेंट की एक व्यापक रेंज प्रदान करता है अखिल भारतीय उपस्थिति के साथ वीडोल, भारत के सबसे प्रमुख लुब्रिकेंट ब्रांडों में से एक है, जिसका 31 मार्च 2024 तक परिचालन से समेकित राजस्व 1931 करोड़ रुपये है।
वीडोल एक विश्वसनीय ब्रांड है, जो अपने सभी भागीदारों को विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले उत्पादों के भंडार को दूर-दूर तक वितरित करता है इनमें से कई भागीदार कंपनी के साथ दो पीढ़ियों से जुड़े हुए हैं ईमानदारी, पारदर्शिता और स्थायी संबंध, वीडोल की परिभाषित विशेषताएं हैं, जो इसके विज्ञापन टैगलाइन ‘रखे साफ, दिल से’ में भी समाहित है।
नयी साझेदारी पर उत्साह व्यक्त करते हुए टाइड वाटर ऑयल कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अरिजीत बासु ने कहा, “हम सौरव गांगुली जैसे महान क्रिकेटर को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में हमारे साथ पाकर बहुत खुश हैं।
जैसा की हम सभी जानते हैं कि इस दिग्गज की नेतृत्व क्षमता, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने ही टीम इंडिया के अंदर विजयी भावना को आकार दिया है ईमानदारी और आत्म-विश्वास पर आधारित ब्रांड सौरव, सभी को प्रदर्शन और उपलब्धि के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, ये मूल्य वीडोल के साथ दृढ़ता से प्रतिध्वनित होते हैं। हमें विश्वास है कि यह जुड़ाव हमें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत प्रेरणा प्रदान करेगा।”
इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, श्री सौरव गांगुली ने कहा, “वीडोल के साथ मेरा सहयोग उत्कृष्टता, नवाचार और विश्वसनीयता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जिस तरह वीडोल ऑटोमोटिव उद्योग में उच्च गुणवत्ता और प्रदर्शन के लिए खड़ा है, उसी तरह मैं अपने काम के हर पहलू में इन मूल्यों को अपनाने के लिए समर्पित हूं हम साथ मिलकर अपने उपभोक्ताओं को प्रेरित करने और उनसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। हम दोनों के पास जो सबसे अच्छा है, हम उसका प्रदर्शन करेंगे।”

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट

Editor All Rights

Recent Posts

  • All Rights News
  • Delhi
  • India
  • Uttar Pradesh
  • अन्य खबरें
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट,

राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • Delhi
  • India
  • Uttar Pradesh
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय

Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity.

Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास

गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • एंटरटेनमेंट
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल

एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल

एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय

गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश

गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा

हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख

हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…

November 26, 2026