मास्क के प्रति लोगों को किया जागरूक, किए मास्क का वितरण।
बरेली। शुक्रवार को संस्था द्वारा लोगों को जहां जागरूक किया गया कि मास्क का प्रयोग जरूर करें वहीं लोगों को मास्क, सैनिटाइजर आदि लोगों में वितरित भी किए गए।
संस्था से दीक्षा सक्सेना ने बताया कि हम कयी दिनों से नोट कर रहे थे कि लोग बिल्कुल ही मास्क, सैनिटाइजर का न तो प्रयोग कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन कर रहे हैं। इसीलिए आज ये मुहिम संस्था द्वारा चलाई गई और लोगों को जागरूक किया गया कि मास्क, सैनिटाइजर का जरूर उपयोग करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। मास्क वितरण में विशेष रूप से दीक्षा सक्सेना, आशिमा गुप्ता,ए एल गुप्ता,वेद प्रकाश सक्सेना, अजय राज शर्मा किरन सक्सेना,एस के कपूर आदि का मुख्य रूप से सहयोग रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट ऑल राइट्स न्यूज़ !