लखनऊ। यूपी में सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ तेज़ कीं

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियाँ समय से पहले शुरू कर दी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 मार्च से चुनावी कैंपेन की औपचारिक शुरुआत करने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव प्रचार का आग़ाज़ करेंगे। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव से लगभग 11 महीने पहले ही सपा प्रमुख मैदान में उतरने जा रहे हैं।

पार्टी रणनीति के तहत अखिलेश यादव सपा के लिहाज़ से सबसे कमज़ोर क्षेत्र माने जाने वाले नोएडा को चुनावी अभियान का पहला पड़ाव बना रहे हैं। 28 मार्च को नोएडा में PDA भागीदारी रैली का आयोजन किया जाएगा।

इसी रैली के मंच से सपा द्वारा विधानसभा चुनाव में PDA फ़ॉर्मूले का औपचारिक ऐलान किए जाने की भी संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पिछले चुनावों में सपा का प्रदर्शन कमजोर रहा, वहां पर इस बार विशेष फोकस किया जाएगा।

गौरतलब है कि 2022 विधानसभा चुनाव में गौतमबुद्धनगर (नोएडा) ज़िले की सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी, जबकि समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। इसी पृष्ठभूमि में नोएडा से चुनावी अभियान शुरू करने को सपा की रणनीतिक क़दम के तौर पर देखा जा रहा है।

रिपोर्ट : ____
स्थान : लखनऊ

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

लखनऊ | यूपी में SIR के दौरान आपत्तियों पर चुनाव आयोग का बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: