Lucknow News-उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देंगे और उन्हें सत्ता देंगे- प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ(मोहम्मद शीराज़ ख़ान)- कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-उत्तर प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

उन्होंने कहा हमारी नीति और मंशा साफ़ है ! यह मुस्कान है-नारी शक्ति को अधिकार देना, नारी शक्ति को सशक्त बनाना, नारी शक्ति को न्याय दिलाना।

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी नारी शक्ति को 40 फ़ीसदी टिकट देगी ! हम नारी शक्ति को अधिकार देकर सशक्त करेंगे।

नारी शक्ति तैयार है, अब वह राजनीति में भागीदार बनेगी।कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है।

इस बदलाव की शुरुआत उत्तर प्रदेश की लड़ाई से होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: