Lucknow News : चिनहट पुलिस को मिली बड़ी सफलता
श्रीमान पुलिस आयुक्त जनपद लखनऊ के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में चिनहट पुलिस को मिली बड़ी सफलता !
डीसीपी पूर्वी चारू निगम एवं सहायक पुलिस आयुक्त विभूति खंड स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त केशव राम को अभियोग पंजीकृत होने के 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय , उपनिरीक्षक विजय प्रकाश उपनिरीक्षक लोकेश गौतम क्राइम टीम चिनहट , उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा , मुख्य आरक्षी अशोक मिश्रा ,आरक्षी गीतम क्राइम टीम चिनहट की टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
लखनऊ से ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट !