Lucknow- महानगर में GST घोटाले का बड़ा पर्दाफाश- फर्जी फर्मों से 4.70 करोड़ का खेल, 37 लाख की कर चोरी बेनकाब
लखनऊ: थाना महानगर पुलिस और संबंधित विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े संगठित जीएसटी कर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी जीएसटी फर्में बनाकर करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक का फर्जी लेन-देन दर्शाया और लगभग 37 लाख रुपये की कर चोरी को अंजाम दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने कागजों पर कंपनियां पंजीकृत कर इनवॉइस जारी किए, लेकिन वास्तविक कारोबार नहीं किया गया।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह सुनियोजित तरीके से फर्जी बिलिंग और आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के जरिए सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा था।
पुलिस ने दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और बैंक खातों का विवरण कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
