प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में ऋण वितरण: रोहतास जिला राज्य में दूसरे स्थान पर

रोहतास जिला के सासाराम के सभागार में ऋण वितरण हेतु मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(PMEGP), प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उधम उन्नयन योजना(PMFME) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PMVY)के लाभुकों को रोहतास जिला के विभिन्न बैंको द्वारा ऋण वितरण किया गया। बैठक में उधोग विभाग के संयुक्त सचिव, राज कुमार यादव ने भाग लिया गया। इनके अतिरिक्त महाप्रबंधक अशीष रंजन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक शैलेष कुमार, परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार, बैंको के वरीय अधिकारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी एवं जिला संसाधन सेवी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मेगा कैम्प मे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ( PMEGP) के 19 लाभुकों को ऋण स्वीकृत किया गया तथा 12 लाभुकों को कुल 85 लाख की राशि वितरित किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना(PMFME) में कुल 46 लाभुकों का ऋण स्वीकृत किया गया तथा कुल 22 लाभुकों के बीच 1 करोड़ 9 लाख की राशि का वितरण किया गया। विभिन्न बैंको द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अन्तर्गत कुल 7 लाभुको के बीच कुल 6 लाख की राशि वितरित की गई। इस प्रकार आज के इस मेगा कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं पीएम विश्वकर्मा योजना में कुल 72 लाभुकों के बीच 200 लाख रुपया की राशि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव उद्योग विभाग द्वारा जिला उद्योग केंद्र की योजनाओं की समीक्षा की गई एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत ऋण वितरण में, रोहतास जिला राज्य में दूसरे स्थान पर होने के कारण जिला उद्योग केंद्र रोहतास के पदाधिकारियों एवं बैंकों के अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया तथा उनके द्वारा सभी बैंको से अनुरोध किया गया कि आगामी 12 मार्च 2026 में होने वाले मेगा कैंप में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल की जाय।

रिपोर्ट, आशुतोष कुमार,
रोहतास,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: