क्या है घुटने का पुन: प्रत्यारोपण

knee
हाथरस- 96 वर्षीय चिकित्सक डा. बी.पी. गोस्वामी के घुटनों का सफल प्रत्यारोपण कर उन्हें अपने पैंरों पर बिना सहारे के खडा कर विश्व कीर्तिमान बनाने वाले फरीदाबाद मैट्रो अस्पताल के डायरेक्टर आर्थोपेडिक एवं नी रिप्लसमेंट सर्जन डा. सुजोय भट्टाचार्य ने हाथरस के कैमार की 65 वर्षीय महिला विद्यावती के घुटनों का प्रत्यारोपण कर उसे नया जीवन दिया। उक्त मरीज पिछले कई वर्षो से बिस्तर पर थीं। चलना फिरना उनके लिए बहुत कठिन था। कई बडे अस्पतालाओं एवं डाक्टरों से जांच एवं इलाज का कुछ असर नहीं हुआ और मरीज ने दुबारा चलने की उम्मीद छोड दी थी।

उक्त जानकारी आज एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में देते हुए डा. सुजोय नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में जाने माने सर्जन हैं। जब मरीज का पता चला कि वह हाथरस के गावर अस्पताल में ओपीडी करने आते हैं तो मरीज ने उनसे परामर्श किया। डा. सुजोय ने मरीज को यह भरोसा दिया कि वह दोबारा चल पायेंगी। मरीज डा. सुजोय द्वारा आपरेट किये गये कई मरीजों से भी मिली। सभी जांचों के बाद मरीज का सफल घुटना प्रत्यारोपण गत 28 दिसम्बर को किया गया। आमतौर पर दोनों घुटना बदलने में डेढ से दो घंटे का समय लगता है। इस मरीज के प्रत्यारोपण में सात घण्टे का समय लगा तथा कम्प्यूटर नेविगेशन तकनीक द्वारा यह ऑपरेशन किया गया। घुटना प्रत्यारोपण के लिए कम्प्यूटर नेविगेशन तकनीक इस समय की सबसे नवीनतम व सफल तकनीक है। डा. सुजोय ने बताया कि अगर तकनीकी चीजों पर ध्यान दिया जाये तो टांगों के टेडापन का इलाज संभव है।

डा. सुजोय ने बताया कि पिछले लगभग 20 वर्षो से करीब 9000 से अधिक मरीजों के नी रिप्लेसमेंट, हिप रिप्लेसमेंट व गठिया रोग का इलाज कर चुके हैं। वे कठिन विकृति, असामान्य और जटिल मामलों के विशेषज्ञ हैं। डा. एशिया के अन्य देशों में भी कई ऑपरेशन कर चुके हैं। डा. सुजोय ने बताया कि मैट्रो अस्पताल फरीदाबाद 400 बैड युक्त फरीदाबाद का विश्वस्तरीय मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है। यहां पर सभी प्रकार की नवीनतम सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. एस.एस. बंसल जो कि वरिष्ठ कार्डियोलाजिस्ट हैं। हमेशा से अपने डाक्टरों को नवीनतम तकनीकी व कठिन ऑपरेशन करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं और गरीब मरीजों को उपचार में छूट दी जाती है।

डा. सुजोय से हर महीने के तीसरे बुधवार को दोपहर 2 से 3 बजे तक शहर के गावर अस्पताल में परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा डा. सुजोय मरीने के दूसरे रविवार को मथुरा के सिटी अस्पताल में प्रातः 10 बजे से दोपहर साढे 12 बजे तक मौजूद होते हैं। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सीएमओ डा. आर.पी. सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. एस.के. राजू गावर, डा. मनीष जैन, बी.बी. शर्मा, विपिन शर्मा, प्रमेन्द्र गावर व मैट्रो अस्पताल की टीम मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: