₹50 हजार का इनामी गौ-तस्कर खलील STF के हत्थे चढ़ा दिल्ली–कोलकाता हाईवे से चंदौली में हुई गिरफ्तारी

लखनऊ | 08 फरवरी 2026
स्पेशल टास्क फोर्स (STF), उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है। STF ने ₹50,000 के इनामी व वांछित अभियुक्त खलील को जनपद चंदौली से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लंबे समय से गौ-तस्करी व संगठित अपराध में सक्रिय था।

STF के अनुसार, 08 फरवरी 2026 को थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली में दर्ज मुकदमा संख्या 38/2023 (धारा 3/5/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम) में वांछित खलील को दिल्ली–कोलकाता हाईवे, अघोरा गांव मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त खलील पुत्र रफीक उर्फ रफीक, निवासी नगलिया आफिल, थाना अजीमनगर, जनपद रामपुर है।

कई राज्यों में फैला था नेटवर्क
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त का एक संगठित गिरोह है, जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में गौ-तस्करी की वारदातों को अंजाम देता था। अभियुक्त वर्ष 2023 से फरार चल रहा था और उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।

लंबा आपराधिक इतिहास
अभियुक्त खलील के विरुद्ध रामपुर, गाजियाबाद, हापुड़, उन्नाव, कुशीनगर सहित कई जिलों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट व IPC की विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
STF द्वारा अभियुक्त को थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

प्रीत विहार नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, सपरिवार उमड़ा जनसैलाब!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: