एसटीएफ मेरठ व उत्तराखंड की संयुक्त कार्रवाई- SSC MTS परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार
आज दिनांक 13/02/2026 स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा थाना कोतवाली जनपद देहरादून उत्तराखंड में चार फ़रवरी से एसएससी द्वारा संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्ष। में नकल कराने वाले गैंग के दो सक्रिय सदस्य
1. नीतीश कुमार s/o चंद्रभान गॉड निवासी ग्राम सुरजीपुर पोस्ट भाटपाररानी जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश
2. भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी निवासी मोहल्ला सरस्वतीपुरम लेन नंबर 4 पोस्ट नाथ वाला जनपद देहरादून उत्तराखंड
को गिरफ्तार किया गया।
जिनके द्वारा एड्यूक्विटी कंपनी द्वारा कराई जा रही एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाकर कंप्यूटर हैकिंग द्वारा नकल कराई जा रही थी।
इनके पास से चार मोबाइल फोन में दो लैपटॉप में इंटरनेट राउटर बरामद किए गए। इनके द्वारा लॉन नेटवर्किंग से प्रॉक्सी सर्वर सेटअप द्वारा रिमोट एक्सेस द्वारा नकल कराया जा रहा था । आवश्क विधिक कारवाही की जा रही है ।
ब्यूरो रिपोर्ट,
आल राइट्स मैगज़ीन
एसटीएफ यूपी की बड़ी कार्रवाई- 3.70 कुंतल गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
