शेखपुरा में “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत 37 जनशिकायतों के त्वरित निपटारे का निर्देश

शेखपुरा, आज शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस जनता दरबार में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें शेखपुरा नगर परिषद् में विद्यालय मरम्मति करने, जमीन अतिक्रमण, दाखिल-खारिज करवाने, जमाबंदी कायम करवाने, प्रधानमंत्री का आवास का लाभ दिलाने, रास्ता अवरूद्ध करने, जनवितरण प्रणाली की दुकान को पुनः चालू करवाने, राशन कार्ड बनवाने, पेयजल की आपूर्ति करवाने, बिजली बिल में सुधार करवाने, जबरदस्ती रैती जमीन पर ढलाई करने, मेरे जमीन पर जबदस्ती पानी गिराने, अवैध रूप से ईंजन द्वारा प्रदूषित करने, भाई-भाई में जमीन का बॅटवारा कराने, जमीन लिखवाने के नाम पर हमसे पैसा लेने, सरकारी अमीन से नापी कराने, अंचलाधिकारी शेखपुरा द्वारा वंशावली नहीं बनाने, बिजली का तार लगाने, जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने, प्रशासन की उपस्थिति में जमीन नापी कराने, प्राथमिकी दर्ज नहीं करने, जमीन अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने, बंद रास्ता को पुनः चालू करवाने, बिजली बिल में सुधार करवाने, शिक्षक द्वारा नजदीकी विद्यालय में स्थानांतरण करवाने आदि से संबंधित मामलें आज के प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन प्राप्त हुए।

जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। ताकि फरियादियों को परेशानियों से बचाया जा सकें। प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुँच रहें है साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन भी कराया जा रहा है। सभी आमजनों से फलेरिया की दवा सेवन करने हेतु अनुरोध कियें।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, आदि उपस्थित थें।

उमेश कुमार,
बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: