PIB “रंगीन मछली” ऐप

आईसीएआर-सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेशवाटर एक्वाक्लचर (आईसीएआर-सीआईएफए) ने मत्स्यपालन विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार के प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत वित्तीय सहायता के साथ “रंगीन मछली” ऐप विकसित किया है, जिसका उद्देश्य सजावटी मछलियों की देखभाल, प्रजनन और रखरखाव पर बहुभाषी, विश्वसनीय और व्यापक जानकारी प्रदान करके शौकीनों (होबईस्ट),किसानों और सजावटी  मत्स्य उद्योग को सहायता प्रदान करना है।

ऐप आठ भारतीय भाषाओं में सामग्री उपलब्ध कराकर व्यापक उपयोगकर्त्ताओं को सेवा प्रदान करता है  इसका उद्देश्य सजावटी मछली के  व्यापार को प्रोत्साहन देना है  एवं उत्साही और पेशेवरों के बीच समुदाय की भावना को बढ़ावा देते हुए जानकारी युक्त  मत्स्यपालन प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है रंगीन मछली ऐप के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

(i)  लोकप्रिय सजावटी मछली की प्रजातियों और उनकी देखभाल के बारे में जानकारी प्रदान करना ।

(ii) एक्वेरियम दुकानों की सक्रिय निर्देशिकाओं (डाइनैमिक डायरकटरीस) के माध्यम से स्थानीय व्यवसायों

को बढ़ावा देना।

(iii) सजावटी जलकृषि  तकनीकों का ज्ञान बढ़ाना, जिससे मत्स्य किसानों और दुकान मालिकों को

सशक्त बनाया जा सके।

(iv) सजावटी मत्स्य उद्योग में नए लोगों और पेशेवरों को  शिक्षा  प्रदान करना

आईसीएआर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार “रंगीन मछली” ऐप की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: (i) बहुभाषी रूप में उपलब्ध :  सामग्री आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जो विविध उपयोगकर्ताओं  के लिए एक्सेसिबिलिटी सुनिश्चित करती है, (ii) व्यापक मत्स्य जानकारी:  सजावटी मछली की देखभाल, प्रजनन(ब्रीडिंग) और रखरखाव पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करती है, (iii) “फाइंड एक्वेरियम शॉप” टूल: एक सक्रिय निर्देशिका है जो उपयोगकर्ताओं को पास के एक्वेरियम की दुकानों का पता लगाने में मदद प्रदान करता है और इसे  दुकान मालिक स्वयं अपडेट करते  हैं।

यह सुविधा एक्वेरियम दुकान मालिकों को अपने व्यवसाय की पहुँच को व्यापक करने में सहायता प्रदान करती  है और मत्स्य प्रेमियों को सजावटी मछली और एक्वेरियम उत्पादों के लिए विश्वसनीय स्रोतों तक पहुंच को आसान बनाती है, (iv) शैक्षिक मॉड्यूल: “एक्वेरियम देखभाल की मूल बातें” मॉड्यूल: एक्वेरियम के प्रकार, फिलट्रेशन, प्रकाश व्यवस्था, फीडिंग और दैनिक रखरखाव जैसे आवश्यक विषयों को शामिल करता है।

दुकान मालिकों के लिए बेहतर विसिबिलिटी और अवसर पैदा करने के लिए आईसीएआर ने  यह भी रिपोर्ट किया है कि “फाइंड एक्वेरियम शॉप” जैसे एप को विकसित किया गया है जिसके माध्यम से स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा दिया जाता है और सजावटी मत्स्य उद्योग में आर्थिक विकास को सहायता मिलती  है।

यह  सुनिश्चित करता है कि उपयोगकर्ता प्रामाणिक और विश्वसनीय एक्वेरियम उत्पादों और सेवाओं तक पहुँच सकें, जिससे असत्यापित(नकली) स्रोतों पर निर्भरता कम हो।

विश्वसनीय जानकारी उपयोगकर्ताओं को स्वस्थ एक्वेरियम बनाए रखने और सूचित निर्णय लेने के लिए ज्ञान प्रदान करती है, जिससे सजावटी  मत्स्य व्यापार में सतता (सस्टेनेबिलिटी)  और विकास को बढ़ावा मिलता है।

यह जानकारी मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने 4 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

ब्यूरो चीफ, रिजुल अग्रवाल

Editor All Rights

Share
Published by
Editor All Rights

Recent Posts

  • All Rights News
  • Delhi
  • India
  • Uttar Pradesh
  • अन्य खबरें
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट,

राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • Delhi
  • India
  • Uttar Pradesh
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय

Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity.

Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफ-स्टाइल

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास

गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • एंटरटेनमेंट
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफ-स्टाइल

एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल

एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय

गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश

गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा

हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख

हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…

November 26, 2026