Pahalgam : पहलगाम हमले के बाद सरकार ने चैनलों को दिए निर्देश, सेना की गतिविधियों का सीधा प्रसारण न करे मीडिया’

केंद्र सरकार ने शनिवार को मीडिया से रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों की लाइव कवरेज से बचने का अनुरोध किया है। सरकार ने कहा कि इस तरह की रिपोर्टिंग से दुश्मनों को मदद मिल सकती है। यह सलाह जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दी गई, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई।

केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के मीडिया चैनलों से रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण करने से बचने की सलाह दी है और कहा कि इस तरह की रिपोर्टिंग से जाने-अनजाने में दुश्मनों को मदद मिल सकती है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी की सलाह

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण न करने की सलाह जारी की है।

मंत्रालय की तरफ से जारी सलाह में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे रक्षा और अन्य सुरक्षा-संबंधी अभियानों से संबंधित मामलों पर रिपोर्टिंग करते समय अत्यधिक जिम्मेदारी का बरतें और मौजूदा कानूनों और विनियमों का सख्ती से पालन करें।’

ऐसी रिपोर्टिंग से सुरक्षाबलों को खतरा- मंत्रालय

सलाह में कहा गया कि ‘रक्षा अभियानों या सुरक्षा बलों की गतिविधियों से जुड़ी कोई भी कवरेज, दृश्य प्रसारण या ‘स्रोतों’ से प्राप्त जानकारी आधारित रिपोर्टिंग नहीं की जानी चाहिए।’ मंत्रालय ने यह भी कहा कि संवेदनशील जानकारी का समय से पहले खुलासा दुश्मनों की मदद कर सकता है और इससे ऑपरेशनल प्रभावशीलता और सुरक्षा कर्मियों की जान को खतरा हो सकता है।

मंत्रालय ने कारगिल और 2008 आतंरी हमले का किया जिक्र

इस दौरान मंत्रालय के सलाह में 1999 के कारगिल युद्ध, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले और कंधार हाइजैकिंग जैसे घटनाओं का जिक्र किया गया, जब अविचारपूर्ण कवरेज के कारण राष्ट्रीय हितों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।’

ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन

Editor All Rights

Recent Posts

  • All Rights News
  • Delhi
  • India
  • Uttar Pradesh
  • अन्य खबरें
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट,

राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • Delhi
  • India
  • Uttar Pradesh
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय

Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity.

Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास

गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • एंटरटेनमेंट
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल

एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल

एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय

गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश

गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा

हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख

हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…

November 26, 2026