बरेली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने बरेली की सियासत में खलबली मचा दी है। समाजवादी पार्टी की कैंट विधानसभा इकाई के अध्यक्ष रोहित राजपूत का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में रोहित कहते सुने जा रहे हैं, “मैं अपने घर की छत पर भगवा झंडा नहीं लगाता, न ही जय श्रीराम का झंडा फहराता… दोनों से मुझे चिढ़ है।” यही नहीं, उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ‘राक्षस’ तक कह डाला।
राजवीर कश्यप, जो हनुमान दल से जुड़े हैं और मढ़ीनाथ के निवासी हैं, उन्होंने इस मामले में बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी तहरीर में कहा गया है कि रोहित के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे समाज में सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका है।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों की पुष्टि होते ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटनाक्रम से समाजवादी पार्टी की छवि पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या पार्टी ऐसे उग्र बयानों से किनारा करेगी या इसे मौन समर्थन माने?
बरैली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट
राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…
Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…
गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…
एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…
गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…
हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…