जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. केंद्र सरकार ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और देशभर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की जांच का आदेश दिया है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी पड़ताल शुरू हुई. जांच में सामने आया कि जिले में कुल 35 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से 34 दीर्घकालिक , जबकि एक महिला शहनाज शाहिद अल्पकालिक वीजा पर भारत में मौजूद है.
कौन है शहनाज शाहिद?
शहनाज शाहिद पाकिस्तान के कराची शहर की निवासी है. उसने बताया कि वह 24 मार्च को पंजाब मेल से बरेली पहुंची थी. उसका मकसद अपनी बीमार मां से मिलना था, जो बरेली के बारादरी इलाके में रहती हैं. शहनाज ने 45 दिन का वीजा लिया था, जिसकी वैधता 6 मई 2025 तक थी, लेकिन अब केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत उसे भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है.
शहनाज ने बरेली पहुंचने के बाद जीआरपी थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान उसका पासपोर्ट, वीजा और पहचान पत्र चोरी हो गया था. शहनाज ने इसकी विधिवत शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दस्तावेज अब तक बरामद नहीं हो सके. ऐसे में अब स्थानीय एजेंसियां शहनाज को बाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान भेजने की तैयारी में हैं.
एसएसपी बरेली ने कही ये बात
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने जानकारी देते हुए बताया, “जिले में कुल 35 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान हुई है. इनमें से 34 दीर्घकालिक वीजा पर हैं, जबकि शहनाज शाहिद एकमात्र महिला है जो अल्पकालिक वीजा पर भारत आई थी और जिसके दस्तावेज चोरी हो चुके हैं. केंद्र सरकार के आदेशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और किसी प्रकार की सुरक्षा में ढील नहीं दी जाएगी.”
क्यों हो रही है यह कार्रवाई?
यह कार्रवाई केंद्र सरकार के उस निर्णय के तहत हो रही है, जिसमें पहलगाम हमले के बाद देशभर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की सूची और दस्तावेजों की जांच शुरू की गई है. सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जो भी पाकिस्तानी नागरिक अल्पकालिक या संदिग्ध स्थिति में हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से देश छोड़ने को कहा जा रहा है.
ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन
राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…
Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…
गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…
एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…
गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…
हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…