मंथन सभागार में डीएम ने 25 युवा उद्यमियों के बीच साढ़े तीन करोड़ रुपये का ऋण किया वितरित

शेखपुरा, शेखपुरा जिला में उद्योग विभाग द्वारा राज्यभर में राज्यव्यापी विशेष ऋण कैंप का आयोजन किया। उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं स्वरोज़गार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में भी पात्र लाभुको को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ओर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के पच्चीस युवा उद्यमी के बीच साढ़े तीन करोड़ रुपया का ऋण निर्गत की स्वीकृति पत्र डीएम शेखर आनंद,पटना के सहायक निदेशक उद्योग,उद्योग महाप्रबंधक सुजात सहित अन्य अधिकारियों ने लाभुकों को सौंपा।

इस मौके पर उद्योग महाप्रबंधक सुजात ने बताया कि पीएमएफएमई पीएमईजीपीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना के 25 लाभुकों के बीच साढ़े तीन करोड़ रुपया ऋण का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर रोजगार को लेकर युवाओं में बेहतर पहल देख जा रहा है।और युवा ऋण लेकर अपने उद्यम स्थापित कर खुद के रोजगार के साथ दूसरे को रोजगार दे रहे है। उन्होंने कहा केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 80 प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण कर लिए जाने की बात कही है।

बाईट – उद्योग -महाप्रबंधक सुजात कुमार-शेखपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: