कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, एसटीएफ ने एक आरोपी को वाराणसी से किया गिरफ्तार

लखनऊ/वाराणसी। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), उत्तर प्रदेश ने कोडीन युक्त फेंसिडिल कफ सिरप व अन्य दवाओं का नशे के रूप में अवैध भंडारण एवं व्यापार करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 14/02/2026 को वाराणसी में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

अमित कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव, निवासी के-58/55-बी, बड़ा गणेश मंदिर, मैदागिन, थाना कोतवाली, वाराणसी। 

गिरफ्तारी का स्थान व समय:

काशीधाम के पास हरहुआ रिंग रोड, थाना बड़ागांव, वाराणसी
समय: लगभग 15:30 बजे, दिनांक 14/02/2026

बरामदगी:

  • 01 आधार कार्ड

  • 01 पैन कार्ड

  • 01 मोबाइल फोन

  • ₹5,120 नकद

प्रकरण का विवरण:

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कोडीन युक्त फेंसिडिल कफ सिरप का अवैध भंडारण कर इसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश तक भेजा जा रहा है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अपनी फर्म के माध्यम से भारी मात्रा में कफ सिरप खरीदकर फर्जी बिक्री दर्शाई और उसे ऊंचे दामों पर नशे के रूप में तस्करों को बेच दिया।

मामले में पूर्व में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सुशांत गोल्फ सिटी, कमिश्नरेट लखनऊ में विभिन्न धाराओं (419, 420, 467, 468, 471, 120B, 201 भादवि एवं एनडीपीएस एक्ट) में मुकदमा दर्ज है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

एसटीएफ मेरठ व उत्तराखंड की संयुक्त कार्रवाई- SSC MTS परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: