1 सितंबर से केंद्र सरकार देशभर में अनलॉक 4 की नई गाइडलाइंस जारी कर सकती है, आइये जाने किन चीजों में होगा बदलाव
1 सितंबर से केंद्र सरकार देशभर में अनलॉक 4 की नई गाइडलाइंस जारी कर सकती है, आइये जाने किन चीजों में होगा बदलाव

1 सितंबर (1 September 2020) से देश में कई नियमों में बदलाव हो जाएंगे। इससे आपके आसपास कई चीजें बदल जाएंगी। इनका आपकी जेब पर भी असर पड़ सकता है। एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही इकॉनमी को गति देने के लिए सरकार कई तरह की घोषणाएं कर सकती है, जिसका असर आप पर होना तय है। 1 सितंबर से हवाई यात्रा करना महंगा हो जाएगा क्योंकि सरकार ने एएसएफ शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है।
1 सितंबर से शुरु हो सकती है मेट्रो
दिल्ली में मेट्रो शुरू होने की राह देख रहे लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। देश में 1 सितंबर से लॉकडाउन में छूट का चौथा चरण अनलॉक 4 शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एक सितंबर से ही दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 22 मार्च से मेट्रो सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक इससे डीएमआरसी को करीब 1300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दिल्ली सरकार के साथ-साथ विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी केंद्र सरकार ने मेट्रो संचालन की अनुमति देने के लिए अनुरोध किया है। वहीं DMRC ने भी सारी तैयारियां कर ली है। केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही मेट्रो सेवा का संचालन शुरू किया जा सकता है।
LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव

देश में कोरोना काल के दौरान एक तरफ जहां महामारी के कारण महंगाई दर बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बहुत जल्द ही रसोई गैस सस्ती हो सकती है। LPG, CNG और PNG के दामों में भारी गिरावट हो सकती है। 1 सितंबर को एलपीजी( LPG Cylinder) के दाम में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 1 सितंबर को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमत को रिवाइज कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर में LPG सिलेंडर के दाम घटेंगे।
अनलॉक 4 में खुल सकते हैं स्कूल

केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 (Unlock-4) में कई प्रतिबंधों के साथ 1 सितंबर से 14 नवंबर के बीच स्कूल खोलने लिए गाइडलाइंस (Unlock 4 Guidelines for Schools) की तैयारी कर रही है। योजना पर सचिवों के समूह और हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन से इस बारे में चर्चा हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अंतिम अनलॉक गाइडलाइंस (unlock guidelines 4.0) के दौरान इस बारे में जानकारी दी जाएगी। कई राज्य भी सीनियर क्लासेज वाले स्कूल खोलने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, राज्य सरकारों की योजना को अभी बच्चों के पैरंट्स का उतना समर्थन नहीं मिल रहा है।
विमान सेवाएं महंगी

1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों (Domentic and International Flights) से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क (ASF) वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा।