राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहतास में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कैंसर व एनीमिया जांच से सैकड़ों महिलाओं को राहत

रोहतास: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास एवं जिला प्रशासन रोहतास की तरफ से सदर अस्पताल सासाराम में निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारत की “कोकिला” सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें समर्पित किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, विशेष कार्य पदाधिकारी रोहतास, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला परियोजना प्रबंधक एवं सदर अस्पताल सासाराम के वरीय डॉक्टर एवं पदाधिकारी के द्वारा किया गया।

यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगा। यहाँ अनुभवी महिला चिकित्सकों और विशेषज्ञों की टीम अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से जाँच कर रही है। एनीमिया की समस्या से जूझ रही महिलाओं को उचित खान-पान और दवाइयों के बारे में भी विस्तार से परामर्श दिया जा रहा है।
इसका उद्देश्य महिलाओं में कैंसर और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान और रोकथाम है। इस शिविर में आने वाली सभी महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया (रक्त की कमी) की जाँच पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम ने उपस्थित सभी महिलाओं को बताया कि महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की नींव है। अक्सर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाएँ अपनी बीमारियों को नजरअंदाज करती हैं। राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारा उद्देश्य उन्हें न केवल उपचार देना है, बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है।

महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास ने जिले की सभी माताओं और बहनों से अपील की है कि वे भारी संख्या में पहुँचकर अपनी स्वास्थ्य जाँच अवश्य करवाएं, क्योंकि समय पर की गई जाँच ही गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा साधन है।

साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में उच्च एवं माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं एवं छात्राओं का एनीमिया जांच भी किया जा रहा है।

रिपोर्ट, आशुतोष कुमार,
रोहतास,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

कृषि प्रतिभाओं का मंच सजा- ‘राइजिंग स्टार्स’ में नवागत छात्रों ने बिखेरा हुनर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: