फ्रैक्टल एनालिटिक्स की शेयर बाज़ार में एंट्री- 9 फरवरी को खुलेगा आईपीओ, एआई और एनालिटिक्स सेक्टर पर निवेशकों की नज़र

मुंबई, जब डेटा सिर्फ़ संख्या न रहकर रणनीति बन जाए, तब कंपनियाँ भविष्य गढ़ती हैं। एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना चुकी फ्रैक्टल एनालिटिक्स लिमिटेड अब भारतीय पूंजी बाज़ार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है। कंपनी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार, 9 फरवरी 2026 को खुलेगा, जो 11 फरवरी 2026 तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की शुरुआत शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 से होगी।

₹857 से ₹900 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में पेश इस आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 16 शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह इश्यू न केवल आकार में बड़ा है, बल्कि महत्वाकांक्षा में भी—जहां फ्रैक्टल अपने अगले विकास चरण की नींव रखने जा रही है।

कुल मिलाकर यह आईपीओ दो हिस्सों में विभाजित है। ₹10,235 मिलियन का फ्रेश इश्यू कंपनी की बैलेंस शीट को मज़बूती देगा, जबकि ₹18,104 मिलियन का ऑफर फॉर सेल मौजूदा शेयरधारकों—क्विनैग बिडको लिमिटेड, टीपीजी फेट होल्डिंग्स पीटीई. लिमिटेड, सत्य कुमारी रेमाला, राव वेंकटेश्वर रेमाला और जीएलएम फैमिली ट्रस्ट—द्वारा लाया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र कर्मचारियों के लिए ₹600 मिलियन तक का विशेष आरक्षण भी शामिल है।

फ्रेश इश्यू से जुटाई गई पूंजी का उपयोग कंपनी अपनी अमेरिकी सब्सिडियरी में निवेश, कर्ज़ भुगतान, टेक इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, भारत में नए ऑफिस, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सेल्स-मार्केटिंग सपोर्ट और रणनीतिक अधिग्रहणों में करेगी—यानी भविष्य की ग्रोथ के लिए एक सुव्यवस्थित रोडमैप।

अनिल बेदाग,
मुंबई,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: