डॉ. विमित व डॉ. दीपक चिकित्सा शिरोमणि सम्मान से अलंकृत
बरेली से निर्भय सक्सेना की रिपोर्ट
बरेली : अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार के तत्वावधान में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर सम्मान कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई जिसका शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना से हुआ। मदन मोहन सोसाइटी ने भी डॉक्टर का सम्मान किया।
पांचालपुरी में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर हुए कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानवीय मूल्यों के रक्षक डॉ. विमित वर्मा एवं डॉ. दीपक सक्सेना को चिकित्सा शिरोमणि- 2021 सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान स्वरूप उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह संस्था के पदाधिकारियों ने प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस भारत में प्रथम बार सन् 1991 में बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र राय जी की स्मृति में चिकित्सकों के सम्मान में मनाया गया। उन्होंने कहा कि आज समाज में अपनत्व का अभाव है। केवल भौतिकवाद को ही महत्त्व दिया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में हम सभी को ऐसे चिकित्सकों को सम्मानित करके उनका आज मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है।
प्रदेश प्रवक्ता योगेश जौहरी ने कहा कि चिकित्सक वास्तव में देवदूत हैं जो अपनी भूख- प्यास को भूलकर कोरोना काल में भी दिन-रात लोगों की जान बचाने को सेवा करते रहे। इस अवसर पर सर्वश्री समीर बिसरिया एडवोकेट, शंकर स्वरूप सक्सेना, संजय सक्सेना, सियाराम, सुनील सक्सेना, प्रमोद सक्सेना एवं अनुज सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन जगदीश निमिष ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार योगेश जौहरी ने सभी के प्रति प्रकट किया।