जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की उद्योग वार्ता, कृषि से उद्योग तक विस्तार पर दिया जोर

शेखपुरा: जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा प्रखंड सभागार कार्यालय बरबीघा में उद्योग वार्ता के क्रम में उप विकास आयुक्त, उप महाप्रबंधक एनएसआईसी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, शेखपुरा के उपस्थिति में कृषि प्रक्षेत्र, मत्स्य प्रक्षेत्र, उद्यान प्रक्षेत्र, उद्योग प्रक्षेत्र के उद्यमियों के साथ सीधा संवाद किया गया। उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त,उप महाप्रबंधक NSIC को जल जीवन हरियाली के प्रतीक चिन्ह पौधे, मोहमेटों देकर सम्मानित भी किया गया। सर्वप्रथम उद्योग वार्ता में कृषि, मत्स्य एवं उद्यान प्रक्षेत्र में उपस्थित किसानों/ उद्यमियों को औद्योगिक एवं प्रसंस्करण के माध्यम से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। संवाद के क्रम में उनके समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनते हुए तत्संबंधित सक्षम प्राधिकार को त्वरित निष्पादन एवं वितीय सहायता प्रदान करने में होने वाले कठिनाईयों को दूर करते हुए वितीय सहायता हेतु हैण्डहोल्डिंग करने का निदेश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।

उद्योग वार्ता के क्रम में अनुभवी किसान एवं उद्यमियों से शेखपुरा जिला अंतर्गत उद्यम को अधिक से अधिक बढ़ावा देने हेतु सुझाव प्राप्त किया। साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उसी क्रम में शैलेश कुमार, उप महाप्रबंधक एन॰एस॰आई॰सी॰ द्वारा एन॰एस॰आई॰सी॰ के माध्यम से विपणन सहायता यथा-सरकारी खरीद के लिए एकल बिन्दु पंजीकरण योजना, विपणन सुविधा योजना, ई-मार्केटिंग एमएसएमई ग्लोबल मार्ट, बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा, बैंक गारंटी के बदले कच्चा माल सहायता, बैंक गारंटी के विरूद्व बिल छूट एवं अन्य सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करते हुए जानकारी प्रदान किया गया।

उद्योग वार्ता के पश्चात् MMUY, PMEGP, PMFME& स्टार्ट UP एवं स्टार्ट अप के इकाईयों का स्थल निरीक्षण किया गया एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए उद्यम का और विस्तार कर अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने का सुझाव दिया गया।

रिपोर्ट,सोनू कुमार
बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान हादसा, हीलियम गुब्बारा फटने से चार छात्र झुलसे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: