Bihar News -रोहतास में जिला जनता दरबार- अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

रोहतास : जिला पदाधिकारी, रोहतास के निदेशानुसार ‘सबका सम्मान – जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम के अंतर्गत डीआरडीए सभागार, रोहतास में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जिला जनता दरबार में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदन पत्रों को गंभीरता से सुना। विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने राजस्व, भू-अर्जन, सामाजिक सुरक्षा, आवास, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कीं।

जनता दरबार के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों/कार्यालयों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। साथ ही कई मामलों में मौके पर ही समाधान अथवा आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रिपोर्ट, आशुतोष कुमार,
रोहतास,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

सासाराम में पलदारों का बिगुल- FCI गोदाम में शोषण के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: