Delhi- AI Impact Summit 2026 के चलते दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, शाम 5 से रात 9 बजे तक कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 के चौथे दिन आज ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के मद्देनज़र Delhi Traffic Police ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल के आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे, जिससे शाम के पीक ऑवर के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों का चयन करें और ट्रैफिक अपडेट्स की जानकारी लेते रहें।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष कॉरिडोर सुनिश्चित किए गए हैं ताकि किसी भी स्थिति में राहत सेवाओं की आवाजाही प्रभावित न हो।

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट,
आल राइट्स मैगज़ीन,

PM Modi : प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: