सोई में मौत का जाल- औरंगाबाद में गैस लीक से पिता-पुत्र समेत 5 घायल

औरंगाबाद, बिहार के औरंगाबाद से, जहां गैस रिसाव और सिलेंडर हादसों ने लोगों में दहशत फैला दी है। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए दो हादसों में कुल पांच लोग झुलस गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

पहली घटना औरंगाबाद जिले के शहर के वार्ड नंबर–एक स्थित मुर्गी बिगहा गांव की है। यहां खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से पिता और पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों की पहचान तिलेश्वर पासवान और उनके पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तिलेश्वर पासवान घर लौटे तो रसोई में गैस रिसाव की जानकारी मिली। जैसे ही वे रिसाव ठीक करने पहुंचे, अचानक गैस भभक गई और दोनों आग की चपेट में आ गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।

वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में हुई। यहां गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। घायलों में रंजीत चौधरी, उनकी पत्नी रजंती देवी और पुत्री संजू कुमारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रजंती देवी खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस लीक होने लगी और आग की तेज लपटें उठने लगीं।

बचाने पहुंचे पति और बेटी भी आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पहले हसपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर और चूल्हे के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

रिपोर्ट: मंन्टू कुमार,
औरंगाबाद(बिहार),

गोपाल चन्द्र अग्रवाल
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Lucknow News : राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे योगी आदित्यनाथः डॉ. डेविड फ्रॉले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: