सलीम खान की क्राइम थ्रिलर ‘सीबीआई आफिसर’ का ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च

सलीम खान की क्राइम थ्रिलर ‘सीबीआई आफिसर’ का ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च

मुंबई सच्ची घटना पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘सीबीआई आफिसर’ का ट्रेलर और पोस्टर आज 1 अगस्त 2025 को मुम्बई के इम्पा थिएटर में लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर एस के फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। निर्माता और ऐक्टर सलीम खान की यह फिल्म 11 अगस्त 2025 को हंगामा गोल्ड पर रिलीज होने वाली है। लिलासंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस फिल्म के स्पॉन्सर हैं।
फिल्म के ट्रेलर लांच पर प्रोड्यूसर और पिक्चर के हीरो सलीम खान, हीरोइन संगीता कपूर, प्रमुख कलाकार राजा हर्षवर्धन, असलम अजहर खान, प्रमोद अम्बालकर, रामेश्वर कौशिक, निर्देशक रोशन राज पाशा सहित कई मेहमान भी मौजूद थे। सभी ने फिल्म के ट्रेलर की सराहना की। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के प्रोड्यूसर सलीम खान, सह-निर्माता सुहेल खान, लेखक सलीम खान, रौशन राज पाशा, असलम खान, रामेश्वर कौशिक और अनिता कौशिक हैं।
फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता सलीम खान ने कहा कि ‘फिल्म की कहानी हर मोड़ पर रहस्य से भरी है। मैंने इसमें राजू नामक एक साधारण इंसान का किरदार निभाया है, जो भैंस पालकर अपना गुजारा करता है। राजू के इर्द-गिर्द ये कहानी घूमती रहती है। बाहुबली रंजीत सिंह (प्रमोद अम्बालकर) कर्जदार राजू को हमेशा प्रताड़ित करता है। फिर एक ट्विस्ट आता है, उसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।’
अभिनेत्री संगीता कपूर ने कहा कि ‘वह इस फिल्म मे काबिल, होनहार और जुनूनी सीबीआई ऑफिसर प्रतिभा पाण्डेय  की भूमिका निभा रही हैं। बाहुबली रंजीत सिंह के कहर से बस्ती वाले परेशान रहते हैं और ये केस मुझ को सौंपा जाता है। इस रोल के लिए मैंने काफी तैयारी की थी। एक्टर राजा हर्षवर्धन ने फिल्म में कल्लू का दिलचस्प किरदार निभाया है, जो फंटूस श्री 420 है और अपने जिगरी दोस्त राजू (सलीम खान) को बेवकूफ बना बनाकर ठगता रहता है।’

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट

Editor All Rights

Recent Posts

  • All Rights News
  • Delhi
  • India
  • Uttar Pradesh
  • अन्य खबरें
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट,

राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • Delhi
  • India
  • Uttar Pradesh
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय

Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity.

Bigger ships. Stronger trade. Greater global connectivity. 🚢 With an estimated investment of ₹4,288.26 crore,…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास

गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास प्रीति झंगियानी-परवीन डबास…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • एंटरटेनमेंट
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल

एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल

एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल ग्लैमर की…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • Mumbai
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय

गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश

गुरुपर्व पर अलंकृता सहाय ने दिया इंसानियत का संदेश गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं…

November 26, 2026
  • All Rights News
  • India
  • अन्य खबरें
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा

हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख

हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख…

November 26, 2026