बरेली| कोरोना महामारी का दूसरा भयानक दौर जारी है| जिसके चलते दो दिन का लाकडाउन भी हो रहा है|
इसका सीधा असर दिहाड़ी श्रमिकों और रिक्शा चालकों पर पड़ा है| सामान्य दिनों में जब लाकडाउन नहीं होता है तब भी लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से परहेज कर रहे हैं| सृजन वैलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि ऐसे लोगों की रोजीरोटी का संकट उनके आगे खड़ा हो गया है| इसीलिए सृजन वैलफेयर ने जरूरत मंदो में राशन वितरण करना शुरू कर दिया है| ताकि जितना संभव हो कोई भूखा नहीं सोए| इसके अलावा दवाई और भी किसी को कोई जरूरत हो वो सोसाइटी से संपर्क कर सकता है| सृजन वैलफेयर सोसाइटी द्वारा यथासंभव मदद का प्रयास किया जाएगा| इस विपदा के समय जितना संभव हो मदद करना ही सच्ची मानवता है|