जन मुद्दों पर सीपीआई का बिगुल- 26-27 फरवरी को प्रखंड कार्यालयों का घेराव
शेखपुरा के स्टेशन रोड स्थित कार्यानंद शर्मा भवन में की सीपीआई जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।
बिश्वास प्रसाद की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड रामरेश पाण्डेय ने कहा कि देश में भाजपा सरकार के रास्ते बिहार के एनडीए की सरकार भी जन विरोधी नीतियों को लागू करने के लिए बेताब है। बिहार के अंदर भूमिहीनों ,गरीबों और दलितो के घरों पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये घर उजाङने और घरों पर बुलडोजर चलाने का काम किया जा रहा है।
वहीं राज्य के अंदर अपराध बड़े पैमाने पर बढ़ता जा रहा है और बहू बेटियों के साथ साथ छोटी-छोटी बच्चियों की भी इज्जत सुरक्षित नहीं है। देश के साथ-साथ राज्य के अंदर भी दहशत और भय के वातावरण मे किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान एवं महिलाएं जीने के लिए विवश है।उन्होंन कहा कि जनता के ज्वलंत सवालो को लेकर पार्टी ने बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 26, 27 और 28 फरवरी को घेराव करने का फैसला लिया है।
जिसे सफल बनाने के लिए जनता को गोलबंद कर जुझारू आंदोलन करने का बैठक में फैसला लिया गया। बैठक में सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कामरेड प्रमोद प्रभाकर ,राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड इरफान अहमद फातमी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड रौशन कुमार सिंहा, जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय सेमत अन्य जिला कार्यकारणी के सदस्य की उपस्थिति मे 26 फरवरी को अरियरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं 27 फरवरी को शेखपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव करने का फैसला लिया गया।
रिपोर्ट: उमेश कुमार,
बिहार,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
बिहार में फिर विजिलेंस का एक्शन, 15 हजार घूस लेते दारोगा रंगेहाथ गिरफ्तार

