बिगडती कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के विरोध में कॉग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
बरेली उ०प्र० में बिगडती कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के विरोध में कॉग्रेस ने धरना-प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन। जिला एवं महानगर कॉग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर उ०प्र० में बिगडती कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के विरोध में चौकी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।
धरने को सम्बोधित करते हुए जिला कॉग्रेस अध्यक्ष रामदेव पाण्डेय महानगर कॉग्रेस अध्यक्ष असलम मियां ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और महिलाओ का उत्पीड़न चरम सीमा पर है और जेल में हत्या कानून व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने का प्रमाण है।
जेल जैसी सुरक्षा के अन्दर किसी भी व्यक्ति की हत्या कर दिया जाना यह सिद्ध करने के लिए काफी है कि जेल के अन्दर से एक समानान्तर अपराधिक साम्राज्य चलाया जा रहा है जो कि सरकार शासन और प्रशासन के लिए एक चुनौती है दोनो अध्यक्षो ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को विफल बताते हुए कहा कि मार्च 2016 से अब तक लगभग 2000 पुलिस मुठभेड़ो में 61 से ज्यादा लोग मारे जा चुके है सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक बात यह है कि जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हत्याओ का सरेआम सर्मथन किया जाता है तो यह अत्याधिक चिन्ता का विषय तो है ही साथ ही लोकतंत्र की हत्या किये जाने का स्पष्ट प्रमाण है
उन्होने कहा कि 1996 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकारी कर्मचारी ही कानून तोड़ने लगे तो यह स्थिति निश्चित रूप से कानून के प्रति क्रोध उत्पन्न करने वाली और आम जनता के विश्वास को तोडने वाली होगी साथ ही इसमे यह भावना भी पैदा होगी कि कोई भी कानून से खिलवाड़ कर सकता है। सरकार में आम लोगो के मौलिक अधिकारो का सरेआम हनन हो रहा है।
चारो ओर अराजकता का माहौल व्याप्त है महिला उत्पीड़न की घटनाये दिन प्रतिदिन बढती जा रही है ऐसी परिस्थितियों में बरेली जिला एवं महानगर काग्रेस कमेटी को अपना दायित्व बोध है कि बरेली जिला और महानगर की आम आवाम के मूल भूत अधिकारो की सुरक्षा की जाए और कानून का राज स्थापित करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार शासन एवं पर भरपूर दबाव बनाने के लिये काग्रेस पार्टी हर सम्भव संघर्ष करेगी।
धरना प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से सौपा गया धरना-प्रर्दशन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री नरेन्द्र पाल सिंह गंगवार पूर्व विधायक, प्रान्तीय सविच प्रेम प्रकाश अग्रवाल, महासचिव अजय शुक्ला, श्रीमती कमलेश ठाकुर, डॉ० चारू मेहरोत्रा, रविन्द्र सहारा एडवोकेट, देवपाल सिंह चौहान, राजेन्द्र सागर, प्रमोद अग्रवाल पंडित रविन्द्र मिश्रा, मोहम्मद हारिस, वीर पाल सिंह, संतोष वर्मा, अवनीश बख्शी, बाबू खांन, अब्दुल रऊफ, विजय मौर्य, ओम प्रकाश चौधरी, आजाद हुसैन, डॉ० अतीक अहमद अब्बासी, उमेश आर्या, अनीस सक्लैनी, राम सिंह पाल, सुधीर कुमार रस्तोगी, वसीम अहमद सिद्दीकी, जीतू सागर ,जगपाल वर्मा, कय्यूम खान, तेज प्रकाश गंगवार आदि के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
