कलेक्ट्रेट कर्मचारी पर मारपीट का आरोप !
कलेक्ट्रेट कर्मचारी पर सेंथल की महिला ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपित पर कार्रवाई नहीं की।
आरोप है कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी के लोगों ने महिला की दुकान में तोड़ फोड़ व लूट की। महिला ने आला अधिकारियो से शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बुधवार को एसपी क्राइम से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम ने जांच के आदेश दिए है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सेंथल निवासी कलावती पत्नी बुद्वसेन ने एसएसपी कार्यालय में बताया कि जादोपुर रोड किनारे उनकी चाय की दुकान है जो काफी सालो से है। आरोप है कि कस्बे का रहने वाला युवक खुद को कलेक्ट्रेट का कर्मचारी बताकर मारपीट करता है। महिला के मुताबिक मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट कर्मचारी अपने साथ कुछ लोगों को लेकर महिला की दुकान पर पहुंचा, यहां महिला को िखंचकर सड़क पर गिरा दिया गया। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने महिला का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। मारपीट के दौरान एक आरोपित ने महिला के गुप्तांग व पेट पर लात मारी। जिससे महिला पेट पकड़ कर दर्द से चिल्लाने लगी। आरोपितो ने होटल में लूट शुरू कर दी। दुकान के गल्ले में रखे तीन हजार रूपये भी निकाल लिये। जानकारी हाते ही चैकी इंचार्ज के साथ डाॅयल 100 मौके पर पहुंची। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने न ही मेडिकल कराया न ही रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी क्राइम ने जांच के आदेश दिए है।