आज दिल्ली में CNG–PNG की कीमतों में उछाल, ऑटो–टैक्सी और रसोई पर सीधा असर

राजधानी दिल्ली में आज CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी की गई, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ा है। CNG महंगी होने से ऑटो और टैक्सी चालकों ने नाराज़गी जताई है और आने वाले दिनों में किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
वहीं PNG के दाम बढ़ने से घरेलू गैस इस्तेमाल करने वाले परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। विपक्षी दलों ने इस बढ़ोतरी को महंगाई का नया झटका बताते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
