सीएम योगी ने किया मतदान,दिखाया विक्ट्री का निशान
सुल्तानपुर (अत्रि कुमार पाठक )- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठवें चरण के मतदान में आज गोरखपुर में वोट डाला। सीएम ने पूजा अर्चना के बाद पहला वोट डाला। उन्होंने ट्वीट लोगों से कहा कि पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए।
उन्होंने लिखा चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है। आपका एक-एक वोट अमूल्य है। आपका हर एक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है।