चाइनीज़ मांझे पर सीएम योगी का कड़ा प्रहार, हादसों से मौत अब मानी जाएगी हत्या
लखनऊ, चाइनीज़ मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और जनहानि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख़्त नजर आए। प्रतिबंध के बावजूद इसकी अवैध उपलब्धता पर नाराज़गी जताते हुए सीएम ने पुलिस प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर चाइनीज़ मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाइनीज़ मांझे से होने वाली किसी भी मृत्यु को हत्या की श्रेणी में माना जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में चलने वाली कार्रवाई की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
