गांधी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की पुष्पांजलि, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
लखनऊ, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बापू के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट रखने में उनकी भूमिका अमूल्य है। उन्होंने सभी नागरिकों से गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सद्भाव को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे वातावरण में शांति, अनुशासन और राष्ट्रपिता के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी।
ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
